अवैध खनन करते नायब तहसीलदार ने पकड़ी ट्रैक्टर ट्राली

कंपिल, समृद्धि न्यूज़।  अवैध खनन करते हुए नायब तहसीलदार ने एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। चालक मौके से फरार हो गया। तहसीलदार ने मामले की सूचना खनन अधिकारी को दी।

क्षेत्र के गांव चांदपुर कच्छ में गुरुवार दोपहर ग्रामीणों ने एसडीएम अतुल कुमार को अवैध मिट्टी खनन होने की सूचना दी। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अनवर हुसैन ने गांव पहुंच एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। ने जबकि अन्य ट्रैक्टर ट्राली मौके से फरार हो गए। पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली को तहसीलदार

लेखपाल निखिल मिश्रा के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे थाने के एक सिपाही ने ट्रैक्टर को मौके से भगा दिया। चालक ने ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी को पलट दिया और ट्राली छोड़कर ट्रैक्टर भगा ले गया। नायब तहसीलदार ने ट्राली को थाना प्रभारी के सुपुर्द कर दिया।

 

नायब तहसीलदार अनवर हुसैन ने बताया कि ट्राली को थाने सुपुर्द कर खनन निरीक्षक को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *