मुस्लिम प्रधान ने जन्माष्टमी के पर्व पर हिंदू भाइयों का धर्म किया भ्रष्ट, बाढ़ पीड़ितों के खाने में मिलाया मांस

कंपिल, समृद्धि न्यूज़। ग्राम प्रधान द्वारा बाढ़ पीड़ितों को खाना बांटा गया। खाने के चावलों में मांस के टुकड़े निकलने पर उन्होंने ग्राम प्रधान से शिकायत की तो उन्होंने खाना फेकने के लिए बोल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने जानबूझकर जन्माष्टमी के पर्व पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए खाने में मांस मिला दिया। हालांकि ग्राम प्रधान लगाए गए आरोपों को निराधार बता रहे हैं।

क्षेत्र के गांव राईपुर चिन्हाटपुर निवासी सुनील कुमार , अहिलकार , रिंकू ,पिंटू सहित अन्य घरों में बाढ़ पीड़ितों के लिए शनिवार शाम ग्राम प्रधान मोहम्मद शमी द्वारा खाना बांटा गया। खाना खाने के दौरान चावलों में मांस के टुकड़े , हड्डी निकलने पर वह चौंक गए। उन्होंने खाने का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिए। युवकों ने फोन पर ग्राम प्रधान से चावलों में निकले मांस के बारे में शिकायत की तो ग्राम प्रधान ने उसने खाना फेकने की बात कही। ग्राम प्रधान ने युवक से कहा कि सोयाबीन व मुर्गा दो तरीके की बिरयानी बांटी गई थी। धोखे से मुर्गे की बिरयानी चली गई होगी। कुछ महिलाओं ने जन्माष्टमी के पर्व घर में आए मांस द्वारा रखे व्रत को खंडित बताकर रोने लगी।

ग्राम प्रधान मोहम्मद शमी ने बताया रामपुर के कुछ लोग नाव मांगकर खाना बांटने गए थे। उनके द्वारा ही खाना बांटा गया है। उक्त लोग मेरी जानकारी में नहीं है। लगाए गए आरोप निराधार हैं।

एसडीएम अतुल कुमार ने बताया मामला उनकी जानकारी में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *