फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माध्यमिक विद्यालयों तथा बेसिक शिक्षा के छात्रों द्वारा विभिन्न स्थलों पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम से प्रभात फेरी निकाली जानी थी, 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के एनसीसी के लगभग 70 कैडेट्स ने प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया, साथ ही विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रखा बालिका इंटर कॉलेज तथा जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के साथ बेसिक शिक्षा के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया गया। प्रभात फेरी का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर ने रैली की अगवाही करते हुए एनसीसी कैडेट्स को प्रतिभाग कराया। सभी एनसीसी कैडेट्स तथा छात्र भारत माता की जय एवंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। लगभग सभी छात्र अपने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की शान बढ़ा रहे थे। भारत माता की जयघोष से शहर गूंज उठा। रैली का समापन विद्यालयों में जाकर हुआ। विद्यालयों में झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित कराया गया। म्युनिसिपल कॉलेज में छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर ने पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी छात्रों तथा एनसीसी कैडेट्स को देश सेवा के लिए प्रेरित किया तथा देश की रक्षा प्रति हमेशा तत्पर रहने के लिए सभी से अपील की गई। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य संतोष कटियार, बीईओ नगर क्षेत्र, एनओ लेफ्टि राजू अहिरवार, अतुल दास, संजीव कटियार, कुलदीप कटियार, प्रबल प्रताप सिंह, प्रदीप जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
माध्यमिक तथा बेसिक शिक्षा के छात्रों ने प्रभात फेरी निकालकर धूमधाम से मानाया स्वतंत्रता दिवस
