फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में स्वतन्त्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन सिखलाई रेजीमेंट सेण्टर के कमाण्डेण्ट ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अनेक रंगारंग कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर क्रान्तिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने कहा कि हमें अपने अधिकारों से ज्यादा अपने कर्तव्यों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हमें एक भारत, उन्नत भारत और श्रेष्ठ भारत बनाने की संकल्पना की शपथ लेनी चाहिये। विभिन्नता में एकता ही हमारी शक्ति है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव ने मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन तथा एसओ मेजर सीआई सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर आर्मी पब्लिक स्कूल में क्रांतिकारियों को दी गई श्रद्धांजलि
