फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्णा देवी बालिका पीजी कालेज आवास विकास लोहिया पुरम में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चेयरमैन की पुत्री अनुष्का सिंह रही। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को मनाये जाने पर अपने विचार व्यक्त किये। जिन्हे देखकर छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के डा0 डा0 मुकेश विश्वकर्मा ने छात्राओं को सम्बोधित किया और स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डा0 अरिमर्दन सिंह एवं अनुराग यादव ने छात्राओं को देश को स्वतंत्र कराने में अमर शहीदों को याद करते हुए उनके बलिदानों को याद किया। संचालन डा0 रंजीना शहर, ममता यादव व प्रतिमा राठौर ने किया। इस दौरान छात्राओं व आचार्यों ने एक रैली का आयोजन किया। छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
स्वतंत्रता दिवस पर केडी बालिका डिग्री कालेज में अनुष्का सिंह ने फहराया तिरंगा
