टेबल टेनिस प्रतियोगिता में ब्लाक बढ़पुर रहा विजेता

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उच्च प्राथमिक विद्यालय कलौली महबुल्लापुर में टेबल टेनिस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। विकास खण्ड शमशाबाद, बढ़पुर, नवाबगंज के खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाडिय़ों को ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह यादव व जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार ने मेडल पहनाकर पुरस्कार किया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष संतोष कुमार, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आलोक यादव, कुलदीप यादव, मनीष यादव, सत्यवीर सिंह, रेखा वर्मा, नितिन यादव, कामोद राजपूत, सुनीता यादव, अर्जुन सिंह, खेल अनुदेशक अभिषेक शाक्य, संजीव यादव उपस्थित रहे। विजेता खिलाड़ी कानपुर में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विजेता खिलाडिय़ों में बालक वर्ग मंकेश बढ़पुर विजेता व नितिन शमशाबाद उपविजेता रहे। आशु बढ़पुर विजेता व सूर्यांश शमशाबाद उपविजेता रहा। राहुल विजेता व अजय शमशाबाद उपविजेता रहा। मुस्तफा बढ़पुर विजेता व प्रशांत शमशाबाद उपविजेता रहा। वहीं बालिका वर्ग में सोनी बढ़पुर विजेता व छाया नवाबगंज उपविजेता रही। सुहाना बढ़पुर विजेता व जान्हवी नवाबगंज उप विजेता रही। कंचन बढ़पुर विजेता व आरजू नवाबगंज उप विजेता रही। शेजल बढ़पुर विजेता व आकृति नवाबगंज उप विजेता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *