एसडीएम ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के दिये निर्देश

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार की अध्यक्षता में तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दूर-दाराज से आये फरियादियों कि समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उपज़िलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उसमें तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें आईं। उपजिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर मौका मुआयना कर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी राजेश त्रिपाठी, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह, आरआई अन्शुमान, आनन्द शुक्ला, खण्ड विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, सीएचसी कायमगंज से डा0 जितेन्द्र कुमार, कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा, कम्पिल थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य, शमसाबाद थानाध्यक्ष तरुण कुमार, नवाबगंज थानाध्यक्ष अवध नारायण पाण्डेय, मेरापुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *