पुलिस लाइन में व्यापारी बंधु की अपर पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस लाइन में व्यापार बंधु की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। व्यापारियों ने बैठक में समस्यायें रखी। सभी व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि अराजकतत्वों से व्यापारी की सुरक्षा पर विचार किया जाये। रात्रि में मोहल्लों में चोर आने लगे है। गश्त बढ़ायी जाये। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल व प्रबल महेश्वरी ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि सर्राफा व्यापारियों को पुलिस परेशान करती है। कोई गिरवीं चीज पर विवाद होने पर पुलिस व्यापारी की ही गलती देती है और बात भी नहीं सुनती है और सर्राफा व्यापारियों को परेशान किया जाता है। ऐसे में व्यापारियों के सर्कुलर बनाया जाये। साथ ही नगर पालिका व बिजली विभाग एवं आरटीओ विभाग की भी समस्यायें उठायी गई और उनका समाधान करने के लिए बात रखी गई। सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए एएसपी ने आश्वासन दिया। इस मौके पर ऋषि बंसल, मोहित यादव, संदीप सक्सेना, राजकुमार सिंह, विशाल कश्यप, देवेश कुमार, राहुल श्रीवास्तव, रविकांत गुप्ता, अंकित गुप्ता, विनोद गुप्ता, सतेन्द्र गुप्ता, मनोज सक्सेना, शिवाशीष तिवारी, चमन टंडन, सदानंद शुक्ला, मनोज मिश्रा, अनिल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *