फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। देशभक्ति की कविताओं के माध्यम से अपनी पहचान चुके जिले के युवा कवि दिलीप कश्यप की कविताओं का प्रसारण दूरदर्शन पर हुआ।
शहर के मोहल्ला छत्तादलपतराय के रहने वाले युवा ओज कवि दिलीप कश्यप की देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं को खूब सराहना मिल रही है। बीते दिनों देश के प्रतिष्ठित टीवी चैनल दूरदर्शन पर उनकी चर्चित कविता सरदार भगत सिंह की रिकॉर्डिंग हुई थी, जिसका प्रसारण देर शाम को दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के साहित्यिक कार्यक्रम हुआ। दिलीप को जिले के वरिष्ठ साहित्यकार एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग बधाई दे रहे हैं। मालूम हो कि दिलीप पिछले कई वर्षों से साहित्यिक मंचों पर सक्रिय है और विभिन्न साहित्यिक संस्थाओ से जुड़े हुए है। वह प्रदेश विभिन्न शहरों में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों के मंचों पर प्रस्तुति देते है।
दिलीप कश्यप की कविता का दूरदर्शन पर हुआ प्रसारण
