गौशाला में गोबर मिलने पर नियंत्रक अधिकारी को नोटिस जारी

हरा चारा न बोने वाले 17 से स्पष्टीकरण व टीकाकरण की असंतोषजनक स्थिति पर नोटिस
डीएम ने ली गौशाला के संबंध में बैठक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में गौशाला के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने निरीक्षण में जहां गौशाला में गोबर पाया गया, वहां के नियंत्रक अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। 26 में से 9 स्थानों पर ही हरा चारा बोने पर डीएम ने नाराजगी जतायी व स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये। कुडरी सारंगपुर में पानी भरा होने की जानकारी दी गई। टीकाकरण की असंतोषजनक स्थिति पर भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। चारागाह की भूमि व गौशाला की भूमि के स्पष्ट चिन्हीकरण कर सूचित करने के निर्देश दिये। डीएम ने निर्देश दिये कि कहीं भी भूसा की कमी नहीं होने चाहिए, अगर कहीं भी समस्या है तो अवगत कराये। बाढ़ के निरीक्षण में दोष पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। वहीं एक अन्य बैठक में पंचायत सहायकों को १०० फेमिली आईडी प्रतिदिन फीड करने के निर्देश दिये। बाढ़ रहित स्थानों पर बाढ़ का झूठा बहाना नहीं चलेगा। फार्मर रजिस्ट्री में भी आवंटित लक्ष्य पूरा करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *