ठेकेदार शमीम हत्याकाण्ड: दलीले पूर्ण, फैसले के लिए 27 अगस्त की तिथि नियत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ठेकेदार मो0 शमीम हत्याकांड के मामले में जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे के खिलाफ अपर जिला जज ईसी एक्ट के न्यायालय में विचारण अभियोजक पक्ष व बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलीलें पूर्ण हो गयी। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने जजमेंट के लिए 27 अगस्त की तिथि नियत की है।
बताते चले कि जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के कस्बा समधन निवासी ठेकेदार शमीम खान की 25 जुलाई 1995 को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मोहल्ला कसरट्टा निवासी अनुपम दुबे व बाल किशन उर्फ शिशु के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं इसी मामले में गुरसहायगंज कोतवाली में तैनात तत्कालीन इंस्पेक्टर रामनिवास यादव की वर्ष 1996 में कानपुर के रावतपुर स्टेशन के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मंगलवार को न्यायालय में ठेकेदार मोहम्म शमीम हत्याकाण्ड के मामले में अपर जिला जज ईसी एक्ट के न्यायालय में विचारण अभियोजक पक्ष व बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलीलें पूर्ण हो गयी। अपर जिला जज ईसी एक्ट के न्यायाधीश ने जजमेंट के लिए 27 अगस्त की तिथि नियत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *