समर्थकों के साथ आधा सैकड़ा गांवों का भ्रमण कर वितरित की खाद्य सामग्री
दर्जनों गांवों का सम्पर्क कटने के बाद भी नाव व स्टीमर से पहुंचायी गई मदद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाढ़ की त्रासदी झेल रहे गंगापार के लोगों के बीच डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव अपनी टीम के साथ पहुंचे और बाढ़ पीडि़तों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि वह पीडि़तों की मदद के लिए 24 घंटे तैयार हैं। किसी को भूखा नहीं सोने दूंगा। दवाई आदि की भी कोई कमी नहीं होने दूंगा, क्योंकि गंगापार के लोगों से हमारा पुराना रिश्ता है।
बताते चलें कि सपा के प्रदेश सचिव व 193 विधानसभा अमृतपुर के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव एक नेता ही नहीं, बल्कि एक समाजसेवी के रुप में भी जाने जाते हैं। वह प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाढ़ पीडि़तों के बीच मसीहा बनकर पहुंचे और उनका दुख दर्द बांटा तथा उनको खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को भूखे पेट नहीं सोने दूंगा।
उनकी पीडि़तों के प्रति सेवा बदस्तूर जारी रहेगी। बाढ़ के चलते सडक़ मार्ग से कई गांवों का संपर्क टूट चुका है उन गांवों में स्टीमर व नाव में राहत सामग्री रखकर सुरक्षा की दृष्टि से गोताखोरों के साथ पहुंचकर वितरित की और उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।
वहीं मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने कैंप लगाकर पीडि़त ग्रामीणों का परीक्षण कर उन्हें दवायें वितरित कीं। मंगलवार को ब्लाक राजेपुर के करीब आधा सैकड़ा गांवों का भ्रमण कर जरुरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की गयी।
डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव की ओर से हेल्पलाइन नंबर 7470222222, जनसंपर्क कार्यालय 8934852222 भी जारी किये गये हैं। जिन पर पीडि़त अपनी समस्या बता सकते हैं। जिससे उनकी समस्या का समाधान किया जा सके। इस दौरान सुधांशु पाठक, अनुराग यादव जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, अजीत यादव, धर्मेंद्र यादव, सोनू ठाकुर, अमन सूर्यवंशी, अभय यादव, आशीष यादव, अमित कठेरिया, सानू मिर्जा, दीपक यादव, प्रेम ठाकुर, विपिन यादव, अनमोल यादव, अंकित यादव, अनिल यादव आदि लोग साथ रहे।
बाढ़ की त्रासदी झेल रहे गंगापार के लोगों के बीच पहुंचे डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव
