कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं को अब मिलेगी मशीन से बनी रोटी

कपड़े धोने हेतु छात्राओं को उपलब्ध होगी वाशिंग मशीन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं के लिए वाशिंग मशीन एवं रोटी बनाने की मशीनें लगेंगी। इस हेतु जनपद में स्थित पांच विद्यालयों के लिए दो-दो लाख रुपये प्रति विद्यालय हेतु बजट आवंटित किया गया है।
शिक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कस्तूरबा गांधी की छात्राओं को अब हाथ से कपड़े नहीं धोने पड़ेंगे। साथ ही उन्हें मशीन से बनी रोटी भी मिलेगी। इस हेतु जनपद में स्थित पांच विद्यालयों के लिए सरकार ने दो-दो लाख का बजट आवंटित कर दिया है। प्रत्येक विद्यालय में 100-100 छात्राओं के एडमीशन होते हैं। अब वहां 100 किलोग्राम की फुल आटोमेटिक मशीनें लगायी जायेंगी. कस्तूरबा गांधी विद्यालय कमालगंज उच्चीकृत होने से 6 से 12वीं कक्षा तक हो गया है। वहीं शमशाबाद ब्लाक के कस्तूरबा विद्यालय में भी छात्रावास बना है। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक की सभी छात्रायें रहती हैं। कमालगंज और शमशाबाद वाले कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बालिकाओं की संख्या अधिक होने के कारण यहां रोटी बनाने की मशीनें लगायी जायेंगी। शासन ने इस हेतु बजट आवंटित कर दिया है। दोनों विद्यालय में रोटी बनाने हेतु अलग से 8.50 लाख रुपये दिये गये हैं। जानकारी के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कस्तूरबा विद्यालयों के लिए वाशिंग मशीनें तथा रोटी बनाने की मशीनों की खरीददारी की प्रक्रिया शुरु की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *