नाव से चलकर बाढ़ पीडि़तों तक पहुंचा होम्योपैथिक विभाग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाढ़ की विभीषिका को झेल रहे राजेपुर ब्लॉक के बाढग़्रस्त गांव आशा की मड़ैया और उदयपुर गांव के बाढ़ पीडि़तों के स्वास्थ्य की देखभाल को होम्योपैथिक विभाग के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कड़हर द्वारा एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन गांव में नाव से पहुंचकर किया गया। इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में कुल 154 रोगियों को प्रभारी होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेंद्र सिंह द्वारा होम्योपैथिक दवाओं से उपचारित किया गया। इस शिविर में ज्यादातर रोगियों को बाढ़ के गंदे पानी में रहने से होने वाले विभिन्न प्रकार के चर्म रोगों एसर्दीएजुकामएखांसीए पेट दर्दए अतिसारएपेचिशएजोड़ दर्दए एवं बुखार इत्यादि से पीड़ित पाया गया एसभी को मौके पर ही रोगानुसार होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध करवाया गया। इस शिविर के अंत में चिकित्सा अधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं समस्त रोगियों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी और अनावश्यक रुप से बाढ़ के गंदे पानी में अधिक देर रहने से बचने की सलाह दी और कहा कि अपनी व्यक्तिगत एवं अपने परिवेश की स्वच्छता रखने की हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *