फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 25वें अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन मलेशिया-वाली इण्डोनेशिया में फर्रुखाबाद के साहित्यकार डा0 रामकृष्ण राजपूत भाग लेंगे। राष्ट्रपति अहमद सुकर्णो अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। पल्ला स्थित अपने निवास पर डा0 रामकृष्ण राजपूत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हिन्दी साहित्य को केंद्र में रखकर सभी भाषाओं, बोलियों, लिपियों और विधाओं को समाहित करके भाषा साहित्य, संस्कृत, कला, संगीत, इतिहास, पुरातत्व आदि विभिन्न रुपों को समृद्ध तथा विकसित करने की आकांक्षा और अपेक्षा रखने वाला सृजनगाथा संस्था के संयोजकत्व में २५वां रजत जयंती अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन २४ अगस्त से ३१ अगस्त तक सामूहिक रुप से होगा। हिन्दी सेवा के लिए पद्म श्री तथा जमुनालाल बजाज अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त मलेशियावासी, गांधीवादी, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखण्ड, असम, दिल्ली के ३० पुरुष व २१ महिला ५१ सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल सम्मलित होगा। अपने-अपने प्रांत की विभिन्न बोलियां, लोकनृत्य, गीत, संगीत प्रस्तुत होंगे। पंचम सत्र में यशभारती सम्मानित डा0 रामकृष्ण राजपूत कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। साथ ही फर्रुखाबाद की इतिहासज्ञ डा0 रत्ना सिंह प्रथम व पंचम सत्र का संचालन करेंगी। साथ ही रामकृष्ण राजपूत की दो पुस्तकें व एक काव्य संग्रह तथा रत्ना सिंह की एक पुस्तक व कृतियों को विमोचन होगा। डा0 रामकुमार सिंह, ज्योतिस्वरुप अग्निहोत्री, डा0 मोहसिन आदि ने विचार रखे। इस मौके पर रविन्द्र भदौरिया व अन्य लोग मौजूद रहे।
डा0 रामकृष्ण राजपूत इण्डोनेशिया में आयोजित हिन्दी सम्मेलन में लेंगे भाग
