नई दिल्ली: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का 26वां आयुक्त नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश में गुरुवार को यह जानकारी दी।
गृह मंत्रालय की ओर से गुरुवार जारी एक आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का 26वां कमिश्नर नियुक्त किया गया है। 1992 बैच के आईपीएस गोलचा ने एसबीके सिंह का स्थान लिया है, जिन्होंने 31 जुलाई को अपने पूर्ववर्ती संजय अरोड़ा के रिटायर होने के बाद कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार संभाला था।
आईपीएस सतीश गोलचा, जो वर्तमान में तिहाड़ जेल के महानिदेशक हैं। उन्होंने पिछले साल 1 मई, 2024 को यह पदभार ग्रहण किया था, को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से अगले आदेश तक दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है। वह 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अफसर हैं। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था), दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (खुफिया) और अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस में पुलिस उपायुक्त और संयुक्त आयुक्त के रूप में भी काम किया है।
सतीश गोलचा दिल्ली के 26वें पुलिस आयुक्त नियुक्त
