फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश की विधान सभाओं में मतदाता सूची से पिछड़ी जातियों, यादव, मुस्लिम, मौर्या, प्रजापति, बघेल आदि के नाम बड़ी संख्या में काटे जाने की लिखित शिकायत समाजवादी पार्टी ने की थी। साथ ही मतदाताओं के 18000 वोट काटे जाने की लिखित शिकायत शपथ पत्र के साथ की गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
गुरुवार को सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह के नेतृत्व में कलेक्टे्रट पहुंचकर चुनाव आयोग संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि 18 हजार वोट विभिन्न विधानसभाओं में काटे गये है। नाम काटे जाने से मतदाता सूची की शुद्धता पर सवाल खड़ा हो रहा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी मांग करती है कि शिकायतों को संज्ञान में लेकर दोषी अधिकारियों को तत्काल दंडित किया जाए। जिससे कि भविष्य में किसी भी वैध मतदाता का नाम अवैध ढंग से हटाया न जा सके। इस मौके पर रीता देवी, शारदा देवी, लक्ष्मी देवी, नीलम सिंह, राजकुमारी, किरन गुप्ता, राखी, लक्ष्मी बाथम, सत्यवती, श्रीदेवी, रुबी, गीता, पुष्पा, राधा गुप्ता व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव मौजूद रहे।
18 हजार वोट काटे जाने को लेकर सपा ने चुनाव आयोग को भेजा ज्ञापन
