नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। दो दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में जाफर नगर निवासी छात्र की मौत हो जाने पर दुखी परिजनों को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने पहुंचकर सांत्वना दी।
थाना क्षेत्र के गांव जाफर नगर में बीते दिन पूर्व ट्रैक्टर बाइक की टक्कर से 18 वर्षीय कक्षा 11 के छात्र कामिल खान पुत्र महबूब खान की मौत हो गयी थी। बाजार जाते समय मंझना रोड पर घटना हुई थी। जहां छात्र की मौत हो गयी थी। उसके साथ 15 वर्षीय इजहार आलम भी घायल हो गया था। एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सकों ने लोहिया रेफर कर दिया। उसकी भी हालत चिंताजनक है। वहीं मुस्ताक खान की पत्नी गुड्डी बेगम का हृदय गति रुकने से उसे एक दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। जिसकी सूचना पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान के साथ पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी तथा हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर अमन सूर्यवंशी, डॉ0 नवरंग सिंह, अख्तर खान, मुस्ताक खान, इसाक मोहम्मद, चांद मोहम्मद, वार्ड नंबर 16 के सभासद आकाश सिंह ठाकुर, साबिर खान, नफीस खान, मुवीन खान, गुलजार खान, शाहिद परवेज, इदरीश खान, सलमान खान आदि मौजूद रहे।
मृतक के परिजनों से पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ने की मुलाकात
