बाढग़्रस्त गांवों में राहत सामग्री वितरण करने जा रहे तहसीलदार की गाड़ी फंसी

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर तहसील क्षेत्र के बाढग़्रस्त गांवों में राहत सामग्री वितरण के दौरान रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्य के साथ बाढ़ पीडि़तों को राशन सामग्री देने जा रहे तहसीलदार अभिषेक सिंह की गाड़ी अचानक बाढ़ के पानी में भरे गड्ढे में फंस गई।
यह घटना ग्राम भरखा, आंतर और बर्रखेड़ा जाने वाले रास्ते पर हुई। जानकारी के अनुसार विधायक की गाड़ी के आगे-आगे तहसीलदार की गाड़ी चल रही थी। सडक़ पर बाढ़ का पानी भरा होने से चालक गहरे गड्ढे को देख नहीं पाया और गाड़ी उसी में धंस गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गाड़ी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। तहसीलदार अभिषेक सिंह ने बताया कि सडक़ पर पानी भरा होने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं दिया, जिसके चलते यह घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *