फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सात उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह को मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बनाया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक कपिल कुमार के कम्पिल थानाध्यक्ष का चार्ज सौंपा है।
इसके अलावा एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक संदीप कुमार को व0उ0नि0 थाना कमालगंज, उपनिरीक्षक संत कुमार को सर्विलांस सेल प्रभारी का चार्ज, उपनिरीक्षक अरविन्द यादव को थाना मऊदरवाजा की चौकी रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। उपनिरीक्षक दर्शन सिंह को कोतवाली फतेहगढ़ की चौकी सेन्ट्रल जेल का प्रभारी बनाया है। उपनिरीक्षक नितिन कुमार को कोतवाली फतेहगढ़ की चौकी सरह का प्रभारी बनाया है। लगातार हो रहे पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण से पुलिस महकमे में हडक़ंप मचा हुआ है।
मऊदरवाजा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह व कम्पिल थानाध्यक्ष कपिल कुमार बने
