राजेपुर, समृद्धि न्यूज। प्रकृति प्रेमी पूर्व प्रधानाध्यापक महेश राठौड़ को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सम्मानित किया।
बताते चलें कि राजेपुर के गांव तुसौर निवासी महेश सिंह राठौर पूर्व प्रधानाध्यापक जूनियर विद्यालय राजेपुर में अपने शिक्षण कार्य से लेकर पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ पौधों को लगाने में सदैव चर्चा में रहे। जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी लेकर जनपद स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों सहित राज्य स्तरीय मंत्रियों ने कई बार सराहना कर सम्मानित किया। महेश सिंह राठौर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य फूलबाग, ग्रो टूरिज्म के नाम से लगभग 2 एकड़ जमीन में तरह तरह के फल फूल वाले पेड़ पौधों को रोपित फूल बाग तैयार किया, जो की गंगा पार क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले ग्रामीण पर्यटन में प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश में बनाया है। इसी क्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इंदिरा प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाध्यापक महेश सिंह राठौड़ को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इससे हमारे गंगा पार क्षेत्र वासियों का गौरव बढ़ा है।
