गणपति बप्पा मोरिया समिति ने गणेश मूर्ति को नगर में कराया भ्रमण

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर के थाने के सामने स्थित हनुमान मंदिर में होने वाले गणेश महोत्सव की तैयारियों को मंगलवार को समिति के पदाधिकारियों ने अंतिम रुप दिया। दोपहर बाद नगर के चौराहे से गणेश प्रतिमा भ्रमण यात्रा निकाली गयी। जिसको नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत, पूर्व प्रधानाचार्य अवधेश सिंह यादव, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार, गौरव चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मूर्ति को मुख्य बाजार मार्ग पर डीजे के साथ भ्रमण कराकर मंदिर में लाया गया। बुधवार सुवह वैदिक मंत्रों के साथ हवन पूजन कर गणेश प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बताते चलें कि भक्त करीब १० दिन तक गणेश महोत्सव मनायेंगे। समिति के पदाधिकारियों ने समस्त भक्तगणों से आरती व पूजा अर्चना में शामिल होने की अपील की हैै। इस मौके पर गणपति बप्पा मोरिया समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता बेकरी वाले, आकाश गुप्ता, सतेन्द्र सिंह यादव, अनुराग भारद्वाज, अनुज गुप्ता, मनोज गुप्ता, अम्बुज भारद्वाज, रामजी दुबे, पुजारी रामजी, विजित भारद्वाज, अनन्त भारद्वाज, रजनीश यादव, विक्रम वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *