नवाबगंज-फर्रुखाबाद के मार्ग का होगा चौड़ीकरण, की गयी नाप जोक

पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बोले 12 से 14 फिट जगह अतिक्रमण की जद में
व्यापारियों के विरोध जताने पर मौके पर अधिकारियों ने बुलायी पुलिस
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज-फर्रुखाबाद रोड के चौड़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने जाप जोक की। जिससे व्यापारियों में हडक़ंप मच गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज से फर्रुखाबाद रोड पर व्यापारियों ने काफी अतिक्रमण कर रखा है। जिससे लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिसके मद्देनजर बुधवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने नाप जोक की। जिससे दुकानदारों में मचा हडक़ंप मच गया। विरोध करने पर राजस्व टीम तथा पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने रोड की नाप जोक करवाई। खबर लिखे जाने तक विकास खंड कार्यालय तक नाप जोक हो रही थी। अधिकारियों ने बताया कि कल भी नाप जोक जारी रहेगी। नाप जोक के बाद अतिक्रमण की गयी जगह को चिंहित किया जायेगा। उसके बाद अतिक्रमण किये गये स्थान को तोड़ा जायेगा। जिससे लोगों को जाम आदि की समस्या से निजात मिल सके। फिलहाल नाप जोक से दुकानदार व लोग काफी भयभीत दिखे। जांच में पाया गया कि लगभग 12 से 14 मीटर सडक़ की जगह पर दुकानें बनी हुई हैं। टीम ने इन दुकानों के अंदर सडक़ की जगह का चिन्हांकन कर दिया। कानूनगो शिवनारायण तिवारी ने बताया कि एक नगरवासी ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि सडक़ के दोनों तरफ लोगों ने अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कर लिया है। इसी शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों सहायक अभियंता राकेश कुमार, अवर अभियंता कृष्ण चंद्र, मोईन और राजस्व निरीक्षक शिवनारायण तथा लेखपाल नरेश कुमार के अलावा थाना पुलिस के कस्बा इंचार्ज दरोगा गिरीश चंद्र, दरोगा हेमंत कुमार, कांस्टेबिल किरण कुमार, जय किशोर, अरविंद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *