नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। राज्य के बाहर एक्सपोजर विजिट हेतु जनपद से प्रधान/सचिव के नाम उनसे प्रतिभागिता की पुष्टि के पश्चात निदेशालय को उपलब्ध कराये गये हैं।
उपरोक्तानुसार तेलंगाना इंस्टीट्यूट आफ रूरल डेवलपमेन्ट, हैदराबाद, तेलंगाना से प्राप्त सहमति के क्रम में 30 सदस्यीय दल द्वारा दिनांक 08 से 12 सितम्बर 2025 तक की अवधि में तेलंगाना राज्य की उत्कृष्ट पंचायतों में भ्रमण किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें राज्य स्तर से अधिकारी/कन्सलटेंट के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी/सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी (पं0), ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी तथा ग्राम प्रधान सम्मिलित है। इनमें जनपद फर्रुखाबाद के ब्लाक नवाबगंज की ग्राम पंचायत चांदपुर की प्रधान बबिता सिंह का भी नाम शामिल है।
एक्सपोजर विजिट हेतु तेलंगाना जायेंगी प्रधान बबिता सिंह
