अब लोगों को मिलेगी 22 घंटे बिजली, दूर होंगी समस्यायें
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। 3311 केवी विद्युत उपकेंद्र में नगर पंचायत टाउन के लिए नए फीडर की टेस्टिंग की गयी। एसडीओ ने बताया कि टेस्टिंग के बाद गांवों को इस फीडर से जोड़ दिया जायेगा।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज स्थित 3311 केवी विद्युत केंद्र पर नगर पंचायत के टाउन क्षेत्र में बिजली की किल्लत को देखते हुए एसडीओ धर्मेंद्र वर्मा तथा जूनियर इंजीनियर अब्दुल मजीद की पहल से नया फीडर बनाया गया। बताते चलें कि इससे नगर पंचायत के १६ गांव जोड़े जायेंगे। जिसकी टेस्टिंग का कार्य गुरुवार को किया गया। जूनियर इंजीनियर अब्दुल मजीद ने बताया कि अब नगर पंचायत क्षेत्र में एक-एक कर सभी ट्रांसफार्मर दो चार दिन में जोड़ दिए जाएंगे। जिससे नगर पंचायत एरिया को नए फीडर से बिजली मिलेगी और नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों की बिजली की समस्या दूर होगी। जूनियर इंजीनियर ने बताया कि अब नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों को 22 घंटे बिजली मिलेगी, तो लोगों के यूनिट भी ज्यादा आएंगे और यूनिट की दर भी बढ़ा दी जाएगी। अब लोगों को सात रुपए यूनिट के हिसाब से बिजली का बिल भरना पड़ेगा।
टाउन क्षेत्र के लिए बनाया गया नया फीडर, टेस्टिंग शुरु
