पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को बीट पुलिसिंग की दी जानकारी

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को बीट पुलिस के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। एस पी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस ट्रेनिंग का उद्देश्य नए रिक्रूट आरक्षियों को बीट पुलिस की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराना था। पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें बीट पुलिस के कार्यों, चुनौतियों, महत्व और इसके प्रभाव के बारे में भी बताया गया। इस ट्रेनिंग से रिक्रूट आरक्षियों को अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से करने में मदद मिलेगी और वे जनता की सेवा करने में अधिक सक्षम होंगे। पुलिस अधीक्षक की पहल से उन्नाव पुलिस की क्षमता में वृद्धि होगी और जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी तथा इससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में सुधार होगा और जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *