कलाकरों ने राधा कृष्ण एवं वीर हनुमान, देवी महाकाली की प्रस्तुत की झांकियां
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गणेश उत्सव में देवी जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें कलाकारों ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। जिसे सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए।
शहर के मोहल्ला छत्तादलपतराय में चल रहे गणेश उत्सव में एसएस म्यूजिकल गु्रप के संचालक सिंगर सचिन शुक्ला ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है व जागो जागो शेरा वाली जागो पहाड़ा वाली सवेरा हो गया है आदि भजनों की प्रस्तुति दी। सिंगर रुहानिका ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी भक्तों को लगी है कतार भवानी व सांसों की माला लेके सुमिरु मैं तेरा नाम व मेरे बाला जी महाराज जयकारा गूंजे गली गली आदि की प्रस्तुति दी। रागिनी शर्मा ने आएगी शेरो वाली मां दिल से बुला के देख, सिंगर मोनू मीत ने मेरे घर में पधारों श्रीगणेश जी आदि की प्रस्तुति दी। सुलभ ओम त्रिशूली गु्रप ने सती वियोग, राधा कृष्ण एवं वीर हनुमान, देवी महाकाली की झाकियों की शानदार प्रस्तुति दी। देवी जागरण में मौजूद श्रोता भक्ति से झूम उठे। इस दौरान सच्चे दरबार की जय, गणपति बप्पा मौर्या आदि के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। आचार्य आचार्य धमेंद्र तिवारी माता तारा रानी की कथा सुनाई। आरती पूजन के साथ देवी जागरण का समापन हुआ। इस मौके पर राहुल सक्सेना, विनोद सक्सेना पप्पू, राम पाल सिंह राठौर, अर्जुन राठौर, दिलीप कश्यप, जितेंद्र राठौर, दिलीप वर्मा, करन राठौर, मल्लू यादव आदि लोग मौजूद रहे।
देवी जागरण में भजनों पर जमकर थिरके भक्त
