लीगल अवैरनेस कार्यक्रम जिला जज की अगुवाई में सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा जिला जज नीरज कुमार के मार्गदर्शन में लीगल अवैरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेंट एंथोनी व आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विभिन्न न्यायालय में जाकर न्यायिक प्रक्रिया को समझा। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला जज ने दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सभी को भारत के सविधान के बारे मे जानकारी होनी चाहिए। जिससे वह एक जागरूक नागरिक बन सके। जिला जज ने सोसाइटी एवं शीश मेहरोत्रा सोसाइटी के वाइस चेयरमैन के इस प्रयास की सराहना की। अपर जिला जज अभिनीतम उपाध्याय ने बच्चों को भारत के संविधान के बारे में जानकारी दी। अपर जिला जज संजय कुमार ने बच्चों को विभिन्न न्यायालयों के बारे मे जानकारी दी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्य के बारे में बताया एवं बच्चों को एक जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी शैलेन्द्र सचान, संजय कुमार, घनश्याम शुक्ला, सुरेश राणा, शीश महरोत्रा, कौशल्या गिरी, एकता साध, धीरन्द्र वर्मा, आकाश, डॉ0 नावेद, अलीम गुंजा आदि मौजूद रहे।
स्कूली बच्चों ने विभिन्न न्यायालय में जाकर किया भ्रमण, कार्यों को समझा
