30 अगस्त से 7 सितम्बर तक जयपुर में चलेगा आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 48वीं यूपी स्टेट राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 30 अगस्त से 7 सितंबर तक जयपुर में होने वाली प्रतियोगिता में जनपद की अभिमन्यु स्पोट्र्स शूटिंग अकादमी के 49 निशानेबाज प्रतिभाग करेंगे।
कोच अनिल कुमार पाल ने बताया कि 10 एमएम एयर राइफल पीप साइड में 19 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिनमें साक्षी तिवारी, एकता तिवारी, सोनम प्रजापति, दिव्यांशी राजपूत, देवांत अग्निहोत्री, अक्षरा, निखिल पाल, प्रतीक पाल, ईशान, ऋषभ पाल, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, दीप सिंह, शिवा, अनिल कुमार पाल, बंसिका पाल, अजीत कुमार निषाद, प्रेरणा चतुर्वेदी, इब्राहिम सिद्दीकी, सोमबीर सिंह प्रतिभाग करेंगे। वहीं 10 एमएम एयर पिस्टल में 8 निशानेबाज प्रतिभाग करेंगे। जिनमें नंदिता सक्सेना, वेद प्रकाश शुक्ला, कौस्तुक सिंह, प्रिया पाल, सौर्य चतुर्वेदी, आदर्श सिंह, अनंत राजपूत, अमित कुमार आनंद के नाम शामिल है। 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में पांच निशानेबाज प्रतिभाग करेंगे। जिनमें तहसीन सिद्दीकी, समीउल्लाह खान, पंकज यादव, बृजमोहन सिंह, अमित कुमार आनंद के नाम शामिल है। 50 मीटर राइफल प्रोन में 22 निशानेबाज अनिल कुमार पाल, आरती चतुर्वेदी, सुरेश्वर सिंह, गगन दीप, भूपेंद्र प्रताप सिंह, अरुणेन्द्र प्रताप सिंह, तहसीन सिद्दीकी, जुबेरिया शाह, एकता तिवारी, आशुतोष पांडेय, अर्थदीप सिंह, देविंदर सिंह, मोनू सिंह, कुलदीप कुमार पाल, फराज खान, राहुल कुमार, उमर, साध, अपूर्वा दुबे, निकिता सिंह, सोमवीर सिंह व अनुज कुमार सिंह प्रतिभाग करेंगे। कोच अनिल कुमार पाल ने बताया कि अभिमन्यु स्पोट्र्स शूटिंग अकादमी के सबसे ज्यादा निशानेबाज 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
48वीं यूपी स्टेट राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में 49 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
