
अमृतपुर (सं.)। ट्रैक्टर चालक ने लोडर में टक्कर मार दी। जिससे महिला सहित दो लोग घायल हो गये। शुक्रवार को समय करीब7.0 बजे गाड़ी नंबर यू.पी.७६टी०६७२ टाटा लोडर जो राजपुर से अमृतपुर की ओर जा रही थी के अज्ञात ट्रैक्टर द्वारा जो अमृतपुर से राजपुर की ओर जा रहा था ने तेजी व लापरवाही चलाते हुए टक्कर मार दी। टाटा लोडर चालक सौरभ गुप्ता पुत्र पूरन लाल गुप्ता निवासी आईटीआई चौकी के पीछे थाना कादरीगेट फर्रुखाबाद घायल हो गया। सवारी रामगुनी पत्नी जवाहर निवासी बमियानी राजेपुर भी घायल हुई है। जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा गया। ट्रैक्टर चालक भाग गया है।
