
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी द्वारा जनपदों के कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मूल्यों पर बीज की उपलब्धिता सुनिश्चित कराने पर कृषि विभाग एवं अन्य विभागों की टीम गठित कर छापेमारी का आदेश दिये। जिसके क्रम में टीम ने 38 दुकानों पर छापेमारी की तथा 23 नमूने लिये गये। जिन्हे जांच के लिए भेजा गया। समुचित अभिलेख न दिखाने व प्रतिष्ठान बंद कर गायब होने के पर पांच विके्रताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिया गया, जबकि चार को कारण बताओ नोटिस दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने अवगत कराया कि टीम ने 38 दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान नवाबगंज अचरा रोड स्थित गुप्ता बीज भण्डार, कायमगंज रेलवे रोड स्थित राजन बीज एजेंसी, नवाबगंज बाइपास स्थित काव्या कृषि सेवा केंद्र, रेलवे रोड स्थित कृष्णा ट्रेडर्स, नवाबगंज स्थित विजय खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसके अलावा अभिलेख अपूर्ण होने पर प्रतिज्ञा खाद भंडार उम्मरपुर, केएस बीज भंडार नवाबगंज, गुप्ता बीज भंडार मोहम्मदाबाद रोड नवाबगंज एवं हर्ष खाद एवं बीज भंडार नवाबगंज को कारण बताओ नोटिस दिया गया। टीम ने बताया कि 23 दुकानों से नमूने भरे गए है। जिन्हे जांच के लिए भेजा गया है।
