शासन के आदेश से 30 सितंबर तक चलेगा नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान

 सोमवार को अभियान चलाकर 28  वाहनों का किया गया चालान
85  हजार रुपये वसूला गया जुर्माना, वाहन चालकों में मचा हडक़ंप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नो हेलमेट नो फ्यूल, के आदेश का अनुपालन कराने के लिए सरकार पुन: सख्त हो गयी है। 30 सितंबर तक अभियान चलाकर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी हेलमेट की अनिवार्यता के प्रति चालकों को जागरूक करेंगे। व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पंप स्वामियों से भी सहयोग की अपील की गई है। आदेश का पालन कराने के लिए अधिकारी सडक़ पर निकलें और बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आने वाले बाइक सवारों के चालान किये। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन सुभाष चन्द्र राजपूत, यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव, पूर्ति विभाग के वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार आदि के साथ पेट्रोल पम्पों पर छापेमारी की। जिसमें बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आये बाइक सवारों पर चालान की कार्यवाही की गयी। इस दौरान कुल 28 चालान कर 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस कार्यवाही से वाहन चालकों में हडक़ंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *