सेवानिवृत्त लिपिक के पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेवानिवृत्त लिपिक के शराबी पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर कर ली। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोडक़र उसके शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खतराना निवासी अशोक गुलाटी आरएमएस के सेवानिवृत लिपिक हैं। उसके 30 वर्षीय पुत्र तरुण का विगत 7 साल पूर्व विवाह हुआ था। बीते लगभग 6 माह पूर्व उसका तलाक हो गया था। जिससे तरुण शराब पीने का आदी हो गया था। बीती रात उसने कमरे में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह लगभग 10:30 बजे जब उसने दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने जंगले से झांककर देखा, तो वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया और शव को फांसी के फंदे से उतारा। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान घुमना चौकी प्रभारी अमित गुप्ता मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *