भूकंप के तेज झटकों से फिर हिल गया अफगानिस्तान, 5.3 रही तीव्रता

समृद्धि न्यूज। अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई है। पिछले दिनों यहां आए विनाशकारी भूकंप में अब तक 1400 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 के करीब लोग घायल हुए हैं।
अफगानिस्तान में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 दर्ज की गई है। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, झटके स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजकर 59 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 34.55 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.68 डिग्री पूर्वी देशांतर परए धरती की सतह से लगभग 130 किलोमीटर गहराई में स्थित था। भूकंप के झटकों की डर से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। 48 घंटों के अंदर अफगानिस्तान में आया ये दूसरा बड़ा भूकंप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *