योग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं का मण्डल के लिए हुआ चयन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी इंटर कालेज रजलामई में आयोजन हुआ। अंडर-14, 17, 19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने वर्ग के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। प्रधानाचार्य सुलभ कुमार गंगवार ने सभी का स्वागत कर प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। विद्यालय के शिक्षक संजीव कुमार गंगवार, नेहा भारद्वाज, मोहम्मद तैयब खां, मनीष गंगवार, भुवनेश्वर कुमार, श्रीकृष्ण मौजूद रहे। निर्णायक मण्डल में धनश्याम, केशव गंगवार, अनिकेत भारद्वाज, धनंजय पटेल, सुरेश कुमार, विमल कुमार आदि लोग मौजूद रहे। अंडर-14 योग प्रतियोगिता में आरती प्रथम, पूजा द्वितीय, आंचल तृतीय रही। अंडर-17 में मानसी दुबे प्रथम, प्रियंका द्वितीय, अंशिका तृतीय स्थान पर रही। अंडर-19 में आकांक्षा प्रथम, लवली द्वितीय, कंचन तृतीय रही। अंडर-14 बालक वर्ग में नितिन कुमार प्रथम, रितिका व संकल्प द्वितीय, आदर्श तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 में अंशू प्रथम, नितिन द्वितीय, कृपाराम तृतीय रहे। अंडर-19 में प्रियांश प्रथम, हर्ष शर्मा द्वितीय, आशुतोष तृतीय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *