खेत जाते समय जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत

राजगढ़ मीरजापुर/ राजगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार अनूप उर्फ बालम 25 वर्षीय पुत्र चंदन आदिवासी गांव में खेतों से वापस आ रहे थे किसी जहरीले कीड़े ने अनूप को काट लिया। तुरंत इसकी सूचना उसे अपने परिवार वालों को दी। परिवार उसे तुरंत राजगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय मिर्जापुर रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों से रैपुरिया चुनार ले जा रहे थे। कि रास्ते में है उसकी मौत हो गई जिससे परिवार जनों का रों रों कर बुरा हाल है। उन्होंने इसकी घटना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह को दी। अभी इसके कुछ दिन पहले ही रात्रि में जहरीले जंतु के काटने से एक विवाहित महिला की मौत हो चुकी है। जहरीले जंतु के प्रकोप से गांव में दहशत व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *