बिहार: पटना में सडक़ हादसे में पांच काराबारियों की मौत

बिहार: पटना के डोभी फोरलेन में हुए भीषण सडक़ हादसे में पांच कारोबारियों की दर्दनाक मौत हो गई। बिहार के पटना से सडक़ हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक भीषण सडक़ हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह सभी बिजनेसमैन थे। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार कर ने एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कार सवार सभी कारोबारियों की मौत मौके पर ही हो गई।
जानकारी के अनुसार, परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा मोड़ के पास बुधवार देर रात यह हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने आगे जा रहे एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पांच युवकों की मौके पर मौत हो गई। सभी मृतक पटना के कुर्जी और पटेल नगर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। जबकि हादसे का शिकार बनी गाड़ी राजधानी के पटेल नगर के गांधी मूर्ति के निवासी संजय कुमार सिन्हा की बताई जा रही है।
घटना तब घटी जब सभी कारोबारी फतुहा से पटना लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद कार सीधे जाकर ट्रक से टकराई और उसमें फंस गई। करीब 50 मीटर तक कार घसीटती चली गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सभी मृतक कीटनाशक और कृषि से जुड़े उत्पादों के कारोबारी थे।

मृतकों में

  • राजेश कुमार
  • सुनील कुमार
  • कमल किशोर
  • प्रकाश चौरसिया
  • संजय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *