कृषि मंत्री ने कृषक सेवा केंद्र का किया निरीक्षण, उर्वरक आपूर्ति में लापरवाही पर अफसरों को लगाई फटकार

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। जनपद में महीनों से उर्वरक की किल्लत झेल रहे किसानों की समस्याओं को लेकर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विकासखंड नवाबगंज क्षेत्र के मखदूमपुर स्थित कृषक सेवा केंद्र पर अचानक पहुंचकर जमीनी हकीकत की पड़ताल की। मंत्री का यह औचक निरीक्षण किसानों के बीच हलचल का विषय बन गया, और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

श्री शाही ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को समय पर, उचित मूल्य पर और बिना किसी तरह की अवैध वसूली के उर्वरक मिल रहा है या नहीं। केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों से जब मंत्री ने सप्लाई की स्थिति और वितरण प्रक्रिया पर सवाल किए, तो जवाब संतोषजनक नहीं मिले। इसी के साथ उनका रुख सख्त हो गया।

सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि”किसानों को ठगने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उर्वरक वितरण में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या ढिलाई पाई गई तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *