मृतक के परिवारी जनों से मिले भाजपा सांसद,बोले दुख की घड़ी में परिवार के साथ

घटना में नहीं बचेगा कोई भी दोषी कर्मी, सांसद जयप्रकाश रावत

शाहाबाद/हरदोई, समृद्धि न्यूज। सदर सांसद जयप्रकाश रावत विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद के गांव अहमद नगर पहुंचे जहां पर पुलिस की हिरासत में काल क्लवित हुए युवक रवि राजपूत के परिजनों से मिले,और उन्हें सांत्वना दी। वहीं कस्बे के मोहल्ला खलील निवासी गौरी का शव तालाब में 9 वे दिन मिला था।गुरुवार को सांसद श्री जय प्रकाश रावत मृतक के परिजनों से मिले, तथा मृतक के परिजनों को ढांढस बधाया।उसके बाद सांसद श्री रावत कस्बे के मोहल्ला खलील में रहस्यमय तरीके से लापता होने के बाद तालाब में मृत गौरी के परिजनों से मिले। पीड़ित परिवार के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि वह हर पीड़ित परिवार के साथ हैं।हम सब लोग दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।इन दोनों घटनाओं में जो भी दोषी होगा उसे कड़ी सजा दिलाई जाएगी। भाजपा सांसद ने दिवगत दोनों मृत आत्माओ की शांति के लिए प्रार्थना की।तथा शोक संतंप्त परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख शाहाबाद त्रिपुरेश मिश्र ने कहा कि वह हर समय दुखी परिजनों के साथ है।इस मौके पर नगर अध्यक्ष भाजपा अनिल पांडे,सभासद सुरेन्द्र राजपूत,पारुल दीक्षित सहित तमाम नेता कार्यकर्ता तथा गांव वासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *