आत्मनिर्भर भारत पर भी दिया जोर
समृद्धि न्यूज। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार धनतेरस की रौनक भी और ज्यादा रहेगी, क्योंकि दर्जनों चीजों पर टैक्स अब बहुत ही कम हो गया है। कांग्रेस के टाइम में 100 रुपये पर 25 रुपये टैक्स था। कांग्रेस के टाइम में घर बनाना मुश्किल था। नए जीएसटी रिफॉर्म से देश के हर परिवार को बहुत बड़ा फायदा होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी में हुए सुधारों के फायदे गिनाए। साथ ही कांग्रेस पर हमला भी बोला है। वे शिक्षक दिवस से एक दिन पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के विजेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समय पर बदलाव के बिना, हम आज की वैश्विक परिस्थितियों में अपने देश को उसका उचित स्थान नहीं दिला सकते। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने इस बार 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधार जरूरी हैं। मैंने देशवासियों से यह भी वादा किया था कि इस दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशियों का डबल धमाका होगा। नए जीएसटी रिफॉर्म को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीएसटी 2.0 से जिंदगी आसान हो गया है। देश के मिडिल क्लास के लोगों को बहुत फायदा हुआ है। इससे घर का बजट सुधरेगा। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी में इस तरह का रिफॉर्म आजादी के बाद सबसे बड़ा फैसला है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस बार 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों से भी ये वादा किया था कि इस दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशियों का डबल धमाका होगा। कल भारत सरकार ने राज्य के साथ मिलकर के बहुत बड़ा निर्णय किया है।
#WATCH | Delhi | On #GSTReforms, PM Narendra Modi says, "No one can forget how the Congress government had increased your monthly budget… They used to levy a 21% tax even on toffees for children. If Modi had done this, they would have pulled my hair out."
(Source: DD News) pic.twitter.com/uXItQfxqOW
— ANI (@ANI) September 4, 2025
अब जीएसटी और भी ज्यादा सरल हो गया है। जीएसटी के अब दो ही रेट रह गए हैं। 5 और 18 फीसदी, 22 सितंबर यानि नवरात्र के पहले दिन से जीएसटी की नई दरें लागू हो जाएंगी। पीएम मोदी ने कहा कि 22 सितंबर से पनीर से लेकर सैम्पू तक सस्ता हो जाएगा। जो वादा किया उसे पूरा किया। समंय के साथ बदलाव जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के टाइम में टॉफी पर भी टैक्स था। कांग्रेस के टाइम में 100 रुपये पर 25 रुपये टैक्स था। कांग्रेस टाफी पर 21 फीसदी टैक्स लेती थी। आम आदमी के साइकिल पर 17 फीसदी टैक्स था, कांग्रेस के टाइम में घर बनाना मुश्किल था। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के टाइम में रोजमर्रा की चीजों पर भारी टैक्स था। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो रिफॉर्म चल रहा है वो रूकने वाला नहीं है। इस बार धनतेरस की रौनक भी और ज्यादा रहेगी क्योंकि दर्जनों चीजों पर टैक्स अब बहुत ही कम हो गया है। 8 साल पहले जब जीएसटी लागू हुआ तो कई दशकों का सपना साकार हुआ। ये आजाद भारत का सबसे बड़ा आर्थिक सुधारों में से एक था।
22 सितंबर से क्यों लागू होंगे इसकी वजह भी बताई
इस दौरान पीएम मोदी ने इन सुधारों को 22 सितंबर से लागू होने की वजह भी बताई। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 22 सितंबर को यानी नवरात्रि के पहले दिन, अगली पीढ़ी का सुधार लागू होगा क्योंकि ये सभी चीजें निश्चित रूप से मातृशक्ति से जुड़ी हैं।
