फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर में गणेश उत्सव की धूम चारों ओर है। वहीं नगर के रंगेश्वर महादेव में विराजमान द्वितीय गणेश उत्सव भक्तों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गणेश पंडाल में श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान नरेंद्र पांडेय व उनकी पत्नी रमा पांडेय ने विधि विधान से पूजन किया। पुरोहित सोनू मिश्रा ने पूजन कराया। राम जन्म उत्सव के दौरान, भगवान श्रीराम जन्म की झांकी, भगवान विष्णु की झांकी को देखकर भक्त भाव विभोर हो गये। भगवान श्रीराम और भगवान गणेश दोनों भक्तों को एक साथ लाता है, जो हिंदू धर्म की विविधता और समृद्धि को दर्शाता है।
श्रीराम जन्मोत्सव का पावन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ सम्पन्न हुआ। राम जन्म की झांकी में विष्णु भगवान का स्वरूप कृष्ण मिश्रा ने तथा माता कौशल्या का स्वरूप खुशबू पांडेय ने निभाया। राम जन्म होते ही भक्तों ने उत्साह में नृत्य किया और बधाइयां दी। पूरे आयोजन का संचालन आचार्य शरद मिश्र (सोनू पंडित) ने किया। इस अवसर पर पंडित राजेश दीक्षित, पप्पू अवस्थी, अशोक कुमार दीक्षित, अशोक मिश्रा, राजेंद्र दीक्षित, नवीन मिश्र, अनू दुबे, गौरव मिश्रा, श्याम, शिवम, नरेंद्र पाण्डेय, कार्तिक द्विवेदी, यश अरोरा, वैभव मिश्रा, नमन पाण्डेय, विकास अवस्थी, रतन भारद्वाज, अंकुर रस्तोगी, विष्णु नारायण अरोड़ा, सुरेंद्र पांडे, दीपक मिश्रा, अनुराग पांडे, पंकज पांडे, प्रखर, नयन, केशव आदि उपस्थित रहे। महिलाओं में रमा पांडे, मधु मिश्रा, रंजना अरोरा, रचना शुक्ला, कामिनी रस्तोगी, प्रभा गौड़, मीरा सिंह, वंदना शुक्ला, विभा अरोरा, बुलबुल, हिना, धार्मिका अरोरा, निधि, पलक, निशि आदि मौजूद रही। विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसकी सेवा सुरेश चन्द्र यादव एवं विक्की दीक्षित की ओर से की गई। इस अवसर पर पूरे वातावरण में जय श्री राम के जयकारे गूंज उठे और श्रद्धालुओं ने प्रभु राम जन्मोत्सव का आनंद उत्साहपूर्वक लिया।
गणेश पाण्डाल में राम जन्म महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन
