सीपी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डॉ0 मिथिलेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने निदेशक डॉ0 मिथिलेश अग्रवाल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योत्सना अग्रवाल को बुके भेंटकर सम्मानित किया। कई शिक्षकों ने कविता पाठ कर अपने-अपने गुरुजनों को याद किया। छात्रों ने नाटक, नृत्य, भाषण तथा अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा बैज आदि लगाकर सम्मानित किया। निदेशक डॉ0 मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक समाज की सच्ची धरोहर होते हैं, जो विद्यार्थियों के भविष्य का निर्माण कर राष्ट्र को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योत्सना अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय की प्रगति एवं उपलब्धियों का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और समर्पण को जाता है। उनकी निष्ठा ही विद्यार्थियों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। उपनिदेशक अंजू राजे ने कहा कि श्शिक्षण केवल पेशा नहीं, बल्कि यह समाज सेवा का एक श्रेष्ठ साधन है, जो विद्यार्थियों के जीवन में सही दिशा और प्रेरणा का संचार करता है। प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और प्रबंधन, शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। संचालन कविता पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *