त्यौहारों को लेकर सीओ ने ली पीस कमेटी की बैठक

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना अध्यक्ष ने त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक बुलायी तथा लोगों से आवश्यक सुझाव लिए। मौजूद लोगों से कहा कि त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रखें, अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज स्थित थाना प्रांगण पर गुरुवार को थाना अध्यक्ष अवध नारायण पांडे तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने कल होने वाले त्यौहार बारा रवी उल अव्वल तथा अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर मोहम्मदाबाद पीस कमेटी की बैठक बुलाई। जिसमें सभी ने आवश्यक सुझाव दिए तथा सभी को मिलजुल कर सभी त्यौहार मनाने की अपील की गयी। अराजकता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए कोई भी व्यक्ति अराजकता ना फैलाएं। वहीं कल बारा रवी उल अव्वल के जुलूस को लेकर थाना अध्यक्ष ने सभी लोगों को डीजे पर दो साउंड लगाकर और मर्यादा में रहकर बजाने की बात कही। वहीं अगले दिन अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन पर भी सभी लोगों को डीजे को मर्यादा में बजाने की बात कही और यह भी बताया कि जो भी व्यक्ति अमर्यादित तरीके से पेश आएगा तो उसके साथ उसी लहजे में पेश आया जाएगा और कड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा सकती है। इसलिए सभी लोग भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं और एक दूसरे को सहयोग करें। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे, उप निरीक्षक रमाशंकर पांचाल, उप निरीक्षक अभिलाष सिंह, उप निरीक्षक कमलेश कुमार, उप निरीक्षक हेमंत कुमार, कस्बा इंचार्ज गिरीश चंद्र तथा हाफिज अकरम राजा खान, हाफिज शोएब खान, हाफिज आरिफ राजा खान, आदिल खान, इमरान खान, गनीपुर मस्जिद के सदर वली मोहम्मद, सुरेश कुमार, अरविंद प्रताप, गौरव सक्सेना, दुष्यंत कश्यप, डॉक्टर पवन कश्यप, जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य, कमल भारद्वाज, आदेश राठौर, योगेंद्र सिंह, सुदेश राठौर आदि बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *