मुख्यमंत्री के वर्चुअल उद्घघाटन को लेकर बीडीओ ने आंगनवाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। आगामी 10 सितंबर को मुख्यमंत्री के द्वारा वर्चुअल उद्घघाटन करने हेतु आंगनबाड़ी केंद्रों का विकास खंड अधिकारी ने निरीक्षण कर व्यवस्थायें परखीं तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाटासा में बने आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र का आगामी 10 सितंबर को मुख्यमंत्री के द्वारा वर्चुअल उद्घाटन होने के कारण आज विकास खंड अधिकारी ने अमरेश चौहान ने निरीक्षण कर संबंधित सचिव तथा ग्राम प्रधान को दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री के वर्चुअल उद्घाटन के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। जिसके लिए ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव तथा संबंधित लोगों को आवश्यक दशा निर्देश देते हुए काम करने की बात कही। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, ग्राम पंचायत सचिव अरविंद कुमार, ग्राम प्रधान गोविंद सिंह गंगवार सहित कई कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *