पंखे से लटककर युवक ने लगाई फांसी, मौत

उन्नाव ,समृद्धि न्यूज। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में बीती देर रात कोतवाली के गांव दीनाखेडा में पंखे मे साडी से फांसी लगाने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गयी।कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया है।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव दीनाखेडा निवासी स्व० अमृतलाल का पुत्र अविनाश कुमार यादव बुधवार की देर रात गले में साडी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। अविनाश की शादी बिहार थाना क्षेत्र के गांव बसंत खेडा निवासिनी कुसुमा देवी के साथ हुआ था जिससे उनके एक छह साल की बेटी आयुषी भी है।आस पास के लोगो की माने तो बीती रात पति पत्नी मे झगडा हुआ जिसके बाद वह कमरे मे चला गया और पंखे मे साडी के सहारे लटक गया जिससे उसकी मौत हो गयी। पत्नी घर के बाहर घरेलू कार्य कर रही थी काम निपटाने के बाद जब वह अंदर आई और पति को आवाज दिया जवाब ना मिलने पर अंदर जाकर देखा तो पति को पंखे से लटका देख चिल्लाने लगी तभी परिवार के लोग आ गये इसी बीच परिवार के लोगो ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर कोतवाली के दरोगा रामेश्वर सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव के पंचायतनामा के बाद विच्छेदन गृह भेजा है। युवक की मौत से पत्नी कुसुमा भाई आशीष पुत्री आयुषी चाचा सुखदेव का रो रो कर बुरा हाल है कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *