अभाविप कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में ओमप्रकाश राजभर का फूंका पुतला

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में विधि विद्यार्थियों के न्याय के लिए संघर्षरत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाराबंकी के कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा बर्बरता एवं निर्दयता से लाठीचार्ज के विरोध में त्रिपुलिया चौक पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका गया। बाराबंकी में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस द्वारा बर्बरता दिखाते हुए लाठी चार्ज की गई। जिसमें 20 से ज्यादा छात्र बुरी तरह घायल है एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा विद्यार्थी परिषद पर अशोभनीय टिप्पणी की गई। इसके विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फर्रुखाबाद इकाई द्वारा चौक पर ओम प्रकाश राजभर का पुतला दहन करके एवं पुलिस बाराबंकी का विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर कार्यवाही की मांग की गई। इस मौके पर प्रांत सहमंत्री प्रियंका माथुर, प्रांत कार्यसमिति शिवम कुशवाहा, विभाग सह संयोजक अभिषेक प्रताप सिंह, प्रांत कार्यकारिणी संजय राठौर, अखंड चौहान, विभाग सह छात्रा प्रमुख जाह्नवी वर्मा, प्रियांशु सक्सेना, सागर श्रीवास्तव, अभिषेक सक्सेना, अनुज पांडेय, शिवम पांडेय, प्रेम अग्निहोत्री, उज्ज्वल पाण्डेय, कार्तिक शुक्ल, यशराज दीक्षित, भानु ठाकुर, श्रेष्ठी, सचिन चंदेल, हरि गोविंद, अमन राजपूत, शिवम, हर्ष, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *