नगर में गणेश विसर्जन यात्रा की रही धूम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गणेश महोत्सव के आखिरी दिन नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन का दौर पूरे दिन चलता रहा। गणपति बप्पा मोरया के साथ भक्तों का हुजूम शहर के मुख्य मार्ग पर दिखायी दिया। पूरे दिन भक्त नाचते-गाते विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। डीजे व बैण्डबाजा की धुन पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया और अबीर गुलाल उड़ाकर गणपति बप्पा की शान में चार चांद लगाये। पूरे दिन भक्तिमय वातावरण रहा। महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लेते हुए विसर्जन यात्रा में शामिल होकर पूजन किया। जगह-जगह प्रसाद वितरित किया गया। नेहरु रोड पर व्यापारी नेता संजय गर्ग के प्रतिष्ठान के बाहर पुष्प वर्षा कर विसर्जन यात्रा का स्वागत किया। विसर्जन यात्रा में शामिल महिलाओं का प्रीती तिवारी ने स्वागत किया। जगह-जगह भगवान गणेश जी की आरती उतारकर व स्टाल लगाकर पानी के पैकेट व प्रसाद वितरित किया गया। संजय गर्ग के साथ श्याम जी गर्ग, विनय अग्रवाल, नीरज सिंह, गौरव मिश्रा, विनोद सहित उनके कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं नगर के रंगेश्वर महादेव में विराजमान गणपति का अलग ही आकर्षण रहा। आचार्य शरद मिश्र (सोनू पंडित) ने सुबह हवन पूजन एवं कन्या पूजन के बाद गणपति की विदाई की गई। इस अवसर पर पंडित राजेश दीक्षित, पप्पू अवस्थी, अशोक कुमार दीक्षित एवं अशोक मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्याम, शिवम, नरेंद्र पाण्डेय, कार्तिक द्विवेदी, यश अरोरा, वैभव मिश्रा, नमन पाण्डेय, विकास अवस्थी, रतन भारद्वाज, अंकुर रस्तोगी, विष्णु नारायण अरोड़ा, सुरेंद्र पांडे, दीपक मिश्रा, अनुराग पांडे, पंकज पांडे, प्रखर, नयन, केशव, अनुज शुक्ला, विक्की दीक्षित सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। महिलाओं में रमा पांडे, मधु मिश्रा, रंजना अरोरा, रचना शुक्ला, कामिनी रस्तोगी, प्रभा गौड़, मीरा सिंह, वंदना शुक्ला, विभा अरोरा, बुलबुल, हिना, धार्मिका अरोरा, निधि, पलक, निशि आदि ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर पूरे वातावरण में गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकार के साथ भगवान गणपति की विदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *