पीईटी परीक्षार्थियों की फर्रुखाबाद विकास मंच ने खाने व ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आयोजित पीईटी परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाने से पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में छात्र एवं छात्राएं परीक्षा देने के लिए जनपद में आए। इन परीक्षार्थियों की समस्या को देखते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के द्वारा इन परीक्षार्थियों को नि:शुल्क रहने खाने व चाय नाश्ते का प्रबंध अपनी टीम के साथ में विशंभर दयाल धर्मशाला मोहल्ला नुनहाई में ठहरने का प्रबंध किया गया।
छात्र-छात्राओं की बढ़ती संख्या पर रात्रि में ही तत्काल में समिति के लोगों के द्वारा हिंदी भवन को भी खुलवाकर छात्रों को ठहरने की व्यवस्था की गई, यह परीक्षा 6 एवं 7 सितंबर को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर आयोजित की जा रही है। इसके लिए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने 5 सितंबर से ही छात्रों के एवं छात्राओं को रोकने का प्रबंध और खाने-पीने की सारी व्यवस्था की गई, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 5 सितम्बर की रात्रि में लगभग ढाई सौ लोगों ने विशंभर दयाल धर्मशाला एवं हिंदी भवन में आकर रुके। भईयन मिश्रा ने बताया कि हमारा प्रयास है कि किसी भी छात्र-छात्रा को कोई परेशानी ना हो इसके लिए पूरी नि:शुल्क व्यवस्था की गई, यहां की व्यवस्थाओं से परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्राएं बहुत प्रभावित है और उनमें से कई ने बताया कि अभी तक हम लोगों ने कई परीक्षाएं दी पर ऐसी व्यवस्था हम लोगों को कहीं नहीं मिली रहने खाने एवं चाय नाश्ते सबका प्रबंध निशुल्क किया गया है। व्यवस्था में निश्चित दुबे, निशु, श्यामेंद्र दुबे नीरज, विनय दीक्षित, आलोक मिश्रा, मोहित खन्ना, अफरोज आलम खान, अराफात खान, जाकिर खान, आशुतोष मिश्रा, गोल्डी यादव, दिलीप सक्सेना, नावेद अंसारी, गौरव गुप्ता रज्जू, अजय गुप्ता, लकी शुक्ला, मुकेश सक्सेना, सुनील बाजपेई, योगेश माथुर, मोनू कुमार, अर्जुन सिंह ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *