अलग-अलग स्थानों पर धूमधाम से भक्तों ने गजानन को दी विदाई

नवाबगंज/कायमगंज/अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। मुख्य बाजार से भगवान गजानन की विसर्जन यात्रा निकाली गयी। यात्रा में डीजे की धुन पर भक्तगण महिला, पुरुष तथा युवतियां अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। अंत में पांचाल घाट पहुंचकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
नगर के मुख्य बाजार मार्ग मोहल्ला चिक वाली गली स्थित कमल मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा की गणपति बप्पा देवा मोरया कमेटी के लोगों ने पूजा अर्चना की। इसके बाद मुख्य तिराहे से अबीर गुलाल उड़ाकर ढोल नगाड़ों व डीजे के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा को मुख्य बाजार मार्ग पर निकाला गया। विसर्जन यात्रा में रथ पर सवार श्रीगणेश की प्रतिमा के आगे चल रहे डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवक व युवतियां गुलाल उड़ाकर जयकारों के साथ नाचते नजर आए। विसर्जन यात्रा को मुख्य बाजार मार्ग पर घुमाकर मुख्य चौराहे पर ले जाया गया। जहाँ से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पांचालघाट फर्रूखाबाद ले जाया गया। लोगों द्वारा गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ आदि जयकारों के साथ श्री गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए पांचालघाट फर्रूखाबाद ले जाया गया। मौके पर इस अवसर पर भाकियू स्वराज गुट के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, कमेटी अध्यक्ष आनंद कश्यप, पप्पू राठौर, सोनू गुप्ता, आलोक गुप्ता, सुनील राठौर, अन्नू राठौर, नरेंद्र कश्यप, पिंकू कश्यप और मोहित कश्यप, अमित राठौर, सुरेंद्र राठौर, अभिषेक राठौर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। नगर के फूलमती मंदिर, लोहाई बाजार, सधवाड़ा, हरदेव मंदिर, रेलवे रोड़, पटवन गली, शिवाला भवन, बगिया, गंगा दरवाजा, चिलांका सहित ग्रामीण क्षेत्रों और घरों से एक पंक्ति में विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। नगर के मुख्य मार्ग पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे। भक्त ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमते गाते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने गुलाल उड़ाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। पुष्प वर्षा हुई। शुक्रवार देर रात पंडालों में हुई महाआरती और विशाल भंडारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। इधर ढाई घाट पर पहुंचने के बाद स्टीमरों की मदद से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु गंगा आरती और गणपति वंदना में लीन हो गए। यात्रा में प्रमुख रूप से आलोक शाक्य, सुनील सेठ, विनीत सेठ, सागर गुप्ता, आजाद शर्मा, अनिल गुप्ता, मोहित कौशल, पंकज, मंशाराम गुप्ता, सुल्ताना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा के दौरान लोगों ने जगह-जगह गणेश प्रतिमाओं पर पुष्प वर्षा की। युवकों ने रंग गुलाल उड़ाते हुए कई स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम भी किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। कंपिल थाना प्रभारी कपिल चौधरी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने का काम किया।अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को गणपति विसर्जन की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा कस्बा अमृतपुर से शुरू होकर फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग से होते हुए गंगा घाट तक पहुंची। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह अबीर-गुलाल और फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। डीजे की भक्ति धुनों के साथ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। यात्रा में भगवान गणेश की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। गंगा घाट पर विधिवत पूजा.अर्चना के बाद विसर्जन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। शोभायात्रा में कमेटी सदस्य आचार्य देव अग्निहोत्री, अभिषेक सिंह राठौर, अपित सिंह सोमवंशी और निशांत अवस्थी शामिल रहे। इसके अलावा अमृतपुर के प्रधान सचिन देव तिवारी, पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह राठौर, लखन पाठक, आशीष गुप्ता, अनिल चौहान समेत हजारों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *