विधवा महिला को शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक किया शारीरिक शोषण

हरदोई/मल्लावां, समृद्धि न्यूज। मल्लावां कस्बे की एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का आरोप है कि कस्बे के मोहल्ला कटरा गंगारामपुर निवासी सौरभ वर्मा पुत्र स्व.नरेश बीते दो वर्षों से उसे शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। 13 अगस्त 2025 को वह उसे शादी कराने के बहाने लखनऊ ले गया, लेकिन वहां भी शादी न करके जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
महिला का कहना है कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया और धमकी देते हुए कहा कि वह कहीं भी जा सकती है, उससे शादी नहीं करेगा। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू करने से पहले ही आरोपी सौरभ वर्मा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *